Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कल्याणी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में शुभेंदु अधिकारी ने की एनआईए जांच की मांग, पीड़ितों को सौंपी सहायता राशि

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरी फैक्ट्री तहस-नहस हो गई और जले हुए शव चारों ओर बिखरे मिले

11 Feb 2025

कल्याणी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में शुभेंदु अधिकारी ने की एनआईए जांच की मांग, पीड़ितों को सौंपी सहायता राशि

कोलकाता।विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने नदिया जिलान्तर्गत कल्याणी पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की एनआईए जांच की मांग की है। मंगलवार को शुभेंदु ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ितों को सहायता राशि सौंपी।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने नादिया के कल्याणी में रथतला पटाखा विस्फोट घटनास्थल का दौरा किया। इस दिन उनके साथ कल्याणी के विधायक अम्बिका रॉय, हरिनघाटा के विधायक असीम सरकार, चाकदा के विधायक बंकिम घोष और कई भाजपा कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने मृतकों के परिजनों को दो लाख एक हजार रुपए की सहायता राशि दी।
अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार को मृतक के परिवार को लगभग 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देनी चाहिए थी। वहीं, राज्य सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस मामले में पुलिस को दंडित करना मुख्यमंत्री का कर्त्तव्य है। चारों ओर पक्के मकान हैं। घायलों की संख्या बढ़ सकती थी। गनीमत रही कि इस घटना में केवल चार लोगों की जान गई। एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके लिए कल्याणी नगर पालिका, पुलिस और राज्य सरकार जिम्मेदार हैं। यदि पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं करती है तो हम चाहेंगे कि मामले की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी को सौंपी जाए। जरुरत पड़ी तो मैं कानूनी रूप से लड़ूंगा।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कल्याणी स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में करीब चार लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरी फैक्ट्री तहस-नहस हो गई और जले हुए शव चारों ओर बिखरे मिले।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फैक्ट्री विस्फोट मामले में शुभेंदु ने की एनआईए जांच की मांग
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरी फैक्ट्री तहस-नहस हो गई और जले हुए शव चारों ओर बिखरे मिले





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News